हिंद न्यूज टुडे – आजकल की जनरेशन से यदि किसी गेम की बात करे तो, बच्चों से लेकर बड़ों तक की पहली पसंद ऑनलाइ गेम PUBG ही है। इसकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन अत्यधिक बढ़ती ही जा रही है। क्या आपने कभी सोचा है कि, यही सबका लोकप्रिय गेम किसी की जान लेने का कारण भी बन सकता है। जी हाँ, आपको यह सुनकर आश्चर्य हो रहा होगा और शायद आपके लिए यह सुनना अजीब भी होगा, लेकिन यह सच है। मध्यप्रदेश के नीमच जिले में 16 साल के एक बच्चे ने PUBG गेम खलते खलते (PUBG Neemuch Case) अपनी जान ही गवा दी।
क्या था मामला:
मध्यप्रदेश के नीमच जिले के पटेल प्लाजा में रहने वाले फुरकान कुरैशी (Furqan Qureshi) नाम के एक 16 साल के बच्चे की PUBG गेम खेलते वक्त कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। फुरकान 12वीं में पढ़ाई करता था। प्राप्त खबरों के अनुसार, फुरकान कुरैशी लगातार 6 घंटे से PUBG खेल रहा था। खेल के दौरान ही फुरकान जोर-जोर से ‘ब्लास्ट कर.. ब्लास्ट कर’, चिल्लाते- चिल्लाते ही बेहोश हो गया। बेहोश होते ही फुरकान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे पुनर्जीवित करने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
डॉक्टर का कहना:
कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अशोक जैन ने बताया कि, “फुरकान की मौत अचानक कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई, उसे खेलते वक्त अचानक झटका लगा होगा। वो काफी खंटे तक तनाव में खेल रहा था। खेल की उत्तेजना में उसकी दिल की धड़कनें तेज हो गईं और हार्ट अटैक आ गया।”
पिता ने बताया:
फुरकान के पिता हरून राशिद ने बताया कि “हम कुछ दिन पहले ही एक रिश्तेदार की शादी के में नीमच आए हुए थे। शादी के कारण काफी व्यस्तता थी, मेने फुरकान को कई बार लगातार कई घंटे तक PUBG खेलने से मना भी किया था, लेकिन वह मानता नहीं था और खेलता रहता था।”
छोटी बहन ने बताया:
जिस समय यह हादसा हुआ उसी समय फुरकान की 2 साल छोटी बहन फिजा भी वहीं थी। फिजा ने बताया कि, “फुरकान अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगा- ‘ब्लास्ट कर….ब्लास्ट कर’, यार अयान तूने मुझे हरवा दिया और मरवा दिया। अब मैं तेरे साथ नहीं खेलूंगा।’ उसके तुरंत बाद फुरकान के सर में अचानक दर्द हुआ और वो बेहोश होकर गिर गया।” उसके बाद मेने मदद के लिए सबको आवाज लगाई। बता दें, फुरकान अपने माँ-बाप का एक लौता बेटा और दो बहनों का अकेला बड़ा भाई था। इसके अलावा फुरकान की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।
क्या होता है PUBG में:
PUBG एक ऑनलाइन खेले जाना वाला खेल है। इसमें किसी भी ऐज के ग्रुप के 100 लोग एक साथ खेल सकते है। इसमें उन्हें अपने अपने हथियार ढूंढ कर अपने दुश्मनों को मरना होता है। इस खेल में जो आखिर तक बचता है, वही विनर कहलाता है। बता दे, इस गेम को 4 लोग ग्रुप बनाकर भी खेल सकते हैं, जो ग्रुप आखिर तक पहुंच गया वही विनर होता हैं। हम आपको यह भी बता दे की ये गेम स्मार्टफोन में 2GB स्पेस लेता है।